
🚨 न्यायधानी बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान
12 प्रकरण दर्ज, 12 आरोपी गिरफ्तार, गांजा व प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई समन्वित कार्रवाई के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 12 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त की गई है।
यह विशेष अभियान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा। पुलिस टीमों ने मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच और लगातार पेट्रोलिंग कर यह कार्रवाई की।
पुलिस ने जप्त मादक पदार्थों का नियमानुसार तौल, सीलिंग एवं नमूना प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B), 21(C), 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
📍 थाना-वार कार्रवाई का विवरण
🚨 थाना सरकंडा
श्रीमती रानी सिंह (40 वर्ष) – 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (438.750 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹11,497)
बबली वंशकार (30 वर्ष) – 1 किलो 200 ग्राम गांजा
अभय भार्गव (24 वर्ष) – 1 किलो 100 ग्राम गांजा
🚨 थाना सिविल लाइन
राजकुमार निर्मलकर (58 वर्ष) – 280 ग्राम गांजा
🚨 चौकी बेलगहना
देवचरण वैष्णव – 300 ग्राम गांजा, तराजू-बाट एवं ₹16,000 नगद
🚨 थाना सीपत
सीमा सिसोदिया (21 वर्ष) – 2 किलो गांजा
🚨 थाना कोनी
श्रीमती पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष) – 1 किलो 256 ग्राम गांजा
🚨 थाना रतनपुर
अरविन्द उर्फ अन्नू जैन (36 वर्ष) – 225 ग्राम गांजा, ₹2,300 नगद एवं मोबाइल फोन
🚨 थाना बिल्हा
त्रिवेणी अरोरा (30 वर्ष) – 124 ग्राम गांजा, नगदी ₹2,220 एवं पैकिंग सामग्री
🚨 थाना सिरगिट्टी
शेख राजा (30 वर्ष) – 240 ग्राम गांजा (कीमत ₹12,000)
शंकर दास मानिकपुरी (19 वर्ष) – 360 ग्राम गांजा (कीमत ₹18,000)
⚠️ नशा तस्करों को सख्त चेतावनी
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे।
📢 जनअपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें।
आपकी एक सूचना समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
