
रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: T-20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला (43 वर्ष) को कोहका स्थित एक किराये के मकान से दबोचा।

आरोपी के कब्जे से 1,80,000 रुपये नगद सहित मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़ी सामग्री जब्त की गई है। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 2,55,000 रुपये आंकी गई है।
मुखबिर सूचना पर हुई रेड
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अप्रैल 2026 को थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
रेड के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया। मोबाइल फोन की जांच में पाया गया कि आरोपी “777 GRAND EXCHANGE” एवं “JMD BET” आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिलवा रहा था।
जब्त सामग्री (मशरूका)
पुलिस ने मौके से निम्न सामग्री जब्त की—
नगद रकम: 1,80,000 रुपये
03 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 75,000 रुपये)
20 बैंक पासबुक
10 चेकबुक
14 एटीएम कार्ड
02 आधार कार्ड
01 पैन कार्ड
01 ड्राइविंग लाइसेंस
06 सट्टा हिसाब-किताब की कॉपियां
01 डॉट पेन
01 कैलकुलेटर
✅ कुल जब्त मशरूका कीमत: लगभग 2,55,000 रुपये
अपराध पंजीबद्ध
थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 8 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत मामला कायम किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश एवं पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला
पिता का नाम: हुकम सिंह
उम्र: 43 वर्ष
स्थायी पता: माजरा थाना अरबन, जिला रोहतक (हरियाणा)
वर्तमान पता: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, LIG मकान नं. 45-B, कोहका (किराये का मकान), थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी ऑनलाइन सट्टा, जुआ या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
