दुर्ग जिले में लगातार दूसरे दिन सामने आई नाबालिग से गैंगरेप की घटना, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, 2 रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

Image Editor Output Image268896301 17698850290872968759369844826467

January 31, 2026
दुर्ग जिले में लगातार दूसरे दिन सामने आई नाबालिग से गैंगरेप की घटना, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, 2  रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार



भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग का 8 साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। दरिंदों ने PWD में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पीड़िता किसी तरह हिम्मत दिखाकर महिला थाने पहुंची। इस मामले में 2 रेपिस्ट पुलिस गिरफ्त में हैं, वहीं 4 लोग अब भी फरार बनाए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

एक दिन पहले दुर्ग में हुआ था एक और नाबालिग से गैंगरेप

बता दें कि बीते दिन दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत एक नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां दो नाबालिग लड़कों ने खंडहर नुमा मकान में ले जाकर बारी बारी से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि नाबालिग बच्ची का दोनों अपचारी बालकों से पूर्व से जान पहचान थी।जिसका फायदा उठाकर दोनों अपचारी बालकों ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ खंडहर नुमा मकान में ले गए, जहां उसे डरा धमकाकर बारी—बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के वक्त ही बच्ची के परिजन उसे तलाश करते हुए खंडहर में पहुंच गए। ऐसे में उन्होंने घटना को देख बच्ची को लेकर नेवई थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया। दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

मां ने बच्ची के साथ गलत काम होते देखा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 28 जनवरी शाम की बताई जा रही है। नेवई थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तब 14 और 15 साल के दो नाबालिग लड़के आए और बच्ची को अपनी बातों में उलझाया और साथ चलने कहा। बच्ची उन्हें पहले से जानती थी इसलिए उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। दोनों उसे अपनी बातों में उलझाकर एक खंडहरनुमा सुने मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जब बच्ची काफी समय तक घर वापस नहीं आई तो उसकी मां खोजते हुए मोहल्ले में निकली। तब किसी ने उन्हें बताया कि बच्ची दो और लड़कों के साथ खंडहरनुमा मकान में गई है तो बच्ची की मां वहां पहुंची। वहां उन्होंने बच्ची के साथ गलत काम होते देखा। बच्ची की मां को देख दोनों नाबालिग बच्चे मौके से भाग निकले।न्यूज पोर्टल समाचार लेख में विस्तार पूर्वक दें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *