बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलाड़ी में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Image Editor Output Image1091408820 17692949220071258768042932529547 1024x808

Tilda Times CG News से अनिल कुमार भट्ट की रिपोर्ट


बिलाड़ी तिल्दा नेवरा  | 23 जनवरी 2026
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम बिलाड़ी में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम के मिडिल स्कूल, प्राथमिक शाला एवं नवीन प्राथमिक शाला—तीनों विद्यालयों की संयुक्त सहभागिता से संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों, अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने पंथी नृत्य, छत्तीसगढ़ी आदिवासी नृत्य, रिमिक्स डांस, नाटक, साथ ही एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की जीवंत प्रस्तुति, तालमेल और आत्मविश्वास ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से भर दिया।


बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने खुले दिल से सराहना की। प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर अतिथियों एवं ग्रामीणों द्वारा बच्चों को सप्रेम भेंट देकर उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाया गया। इस आत्मीय वातावरण ने बच्चों को आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि


“बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उनके मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामूहिकता की भावना विकसित करते हैं। इसलिए इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए।”

Image Editor Output Image519989659 17692944692021098194298771662368
Img 20260123 Wa00217295100138284287114 1024x768


वहीं मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्री अरुण वर्मा जी ने अपने संबोधन में आयोजन की सफलता का श्रेय आपसी सहयोग और प्रेमभाव को दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए चार मुख्य स्तंभों का उल्लेख करते हुए कहा—


दर्शक (देखने वाले)
प्रस्तुति देने वाले बच्चे
सहयोग व सहभागिता करने वाले
आयोजक


उन्होंने एक सटीक उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे चारपाई के चार पाये होते हैं, यदि एक भी पाँया टूट जाए तो न उस पर बैठा जा सकता है और न ही सोया जा सकता है। उसी प्रकार यदि इन चारों में से किसी एक का भी सहयोग न मिले, तो ऐसे आयोजन का सफल होना कठिन हो जाता है।
प्रधान पाठक श्री वर्मा जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, शाला परिवार, बच्चों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और इसी के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Img 20260123 Wa00225262229630888223926 768x1024

इस आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि जनपद सदस्य उत्तरा रामजी निषाद , विशिष्ट अतिथि सरपंच  दुलौरिन गौरसिंह ध्रुव ,अध्यक्षता उपसरपंच घनश्याम जांगड़े, एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं तिल्दा टाइम्स CG न्यूज संपादक श्री अनिल कुमार भट्ट जी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में उपस्थित गणमाण्य नागिरकगण ,जनप्रतिनिधि ,समस्त ग्रामवासी ,शिक्षक शिक्षिकाएँ, छात्र, छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रहा।

कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन हेतु श्री अश्वनी शर्मा जी नवीन प्राथमिक शाला बिलाड़ी के हेड मास्टर ने मंच संचालन  में अहम भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को गति  प्रदान की,एवं श्रीमती तारणी वर्मा शिक्षिका पूर्व माध्यमिक शाला बिलाड़ी एवं उनके सहयोगी शिक्षिकाओं का कार्यक्रम में भरपूर सहयोग रहा,


कुल मिलाकर, ग्राम बिलाड़ी में आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच देने वाला रहा, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और सामुदायिक सहयोग का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता नजर आया। बसंत पंचमी के इस अवसर पर पूरा ग्राम सांस्कृतिक उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *