जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रा की मौत ,जांच में जुटी पुलिस

14456945780497037914779614

जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

1445694700821564916452358


पुंजीपथरा थाना क्षेत्र का मामला, कारणों का अभी खुलासा नहीं

रायगढ़:
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही बी-टेक (सीएससी) द्वितीय वर्ष की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


मृत छात्रा की पहचान प्रिंसी कुमारी (20 वर्ष), पिता राजीव सिंह, निवासी जमशेदपुर (टाटा) के रूप में हुई है। वह जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रही थी। यह घटना बीती रात लगभग 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।


सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया गया है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस द्वारा हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है।


थाना प्रभारी ने बताया कि,
“मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।”


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा को सेकेंड ईयर के साथ-साथ फर्स्ट ईयर बैक का परीक्षा भी देना था। बताया जा रहा है कि परीक्षा और पढ़ाई के दबाव को लेकर वह तनाव में थी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचना उचित नहीं होगा।


घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसकी जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी जांच में सहयोग किया जा रहा है। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर है।


यदि आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो मदद लेना बेहद ज़रूरी है। भारत सरकार की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन “किरण” (टोल फ्री: 1800-599-0019) पर 24×7 सहायता उपलब्ध है।


पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *