थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — आपरेशन निश्चय के तहत नशा एवं असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

Img 20251124 Wa00254714604458327170628 1024x734



थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – ऑपरेशन निश्चय के तहत नशा एवं असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा


रायपुर रेंज पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नशा कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री, हथियार प्रदर्शन तथा उपद्रवी गतिविधियों में लिप्त कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें आबकारी एक्ट के 02, आम्र्स एक्ट का 01 आरोपी तथा 06 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शामिल है।

Img 20251124 Wa0026391443780531609650 776x1024






अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी

थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री में शामिल आरोपियों से भारी मात्रा में देशी मसाला शराब बरामद की।

मामला–1 : परदेशी बंजारे गिरफ्तार, 22 पौवा मसाला शराब जप्त

दिनांक 23.11.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 04 तिल्दा निवासी परदेशी बंजारे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से –

22 पौवा देशी मसाला शराब

₹300 बिक्री रकम, कुल कीमत ₹2500


बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।




मामला–2 : संदीप पांडेय से 26 पौवा शराब जब्त

उसी दिन पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए शौर्य प्लांट के सामने किरना क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी संदीप पांडेय अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
जप्त सामग्री –

26 पौवा देशी मसाला शराब

₹350 बिक्री रकम, कुल कीमत ₹2950


आरोपी के विरुद्ध भी धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।




आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई – चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि शीतला मंदिर, महामाया पारा नेवरा में एक युवक आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित ध्रुव, निवासी महामाया पारा नेवरा को एक धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध –
धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।




06 असामाजिक तत्वों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

थाना क्षेत्र में निरंतर भ्रमण एवं निगरानी के दौरान पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जो राहगीरों को धमकाना, गाली-गलौज करना और मारपीट की कोशिश जैसे कृत्यों में लिप्त पाए गए थे।

सभी 06 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ़्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर सभी को केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।

असामाजिक तत्वों के नाम एवं पते –

1. संतोष नेताम पिता स्व. मनहरण नेताम, उम्र 27 वर्ष, ग्राम सासाहोली


2. प्रहलाद वर्मा पिता स्व. रामकुमार वर्मा, उम्र 36 वर्ष, ग्राम छतौद


3. गौरव वर्मा पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 25 वर्ष, ग्राम छतौद


4. सत्य प्रकाश यदु पिता सुरेश यदु, उम्र 31 वर्ष, ग्राम कुंदरू


5. लेखूराम यदु पिता जगेश्वर प्रसाद यदु, उम्र 30 वर्ष, ग्राम तुलसी


6. गिरीश कुमार ध्रुव पिता स्व. पुणिराम ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, वार्ड क्रमांक 11 नेवरा






वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री रजनेश मिश्रा एवं पुलिस महानिरीक्षक (उमनि)/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेंद सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा ऑपरेशन निश्चय के तहत अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरुण भोई, पीआर साहू, प्रआर सुशील पांडेय, प्रआर जालम सिंह साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ ने संयुक्त रूप से इन कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।






तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस की इन प्रभावी कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत क्षेत्र में अपराध, नशा एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसी सख्त कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *