संजीवनी सेंटर फॉर हार्ट केयर में “गिफ्ट ऑफ लाइफ” समारोह का भव्य आयोजन, इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Img 20251124 Wa00214912155443253327524 1024x686



नवा रायपुर। भगवान श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती के पावन अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी सेंटर फॉर हार्ट केयर में भव्य “गिफ्ट ऑफ लाइफ” समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में पहुंचकर डॉ. सिंह ने भगवान श्री सत्य साई बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सत्य साई बाबा मानवता, सेवा, करुणा एवं निस्वार्थ प्रेम की जीवंत प्रेरणा हैं। उनके उपदेशों में निहित मानव सेवा का संदेश आज भी समाज को दिशा प्रदान करता है।

Img 20251124 Wa00205590548978878216213 1024x709



बच्चों के साथ बिताया भावनात्मक क्षण

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमन सिंह ने सत्य साई संजीवनी अस्पताल में उपचाररत बच्चों से मुलाकात की। बच्चों के साथ बातचीत कर उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा करते हुए उन्होंने संस्था द्वारा निःशुल्क हृदय उपचार उपलब्ध कराने की सराहना की।

Img 20251124 Wa0024804446907324115549 1024x759



सेवा और करुणा की अद्भुत पहल

“गिफ्ट ऑफ लाइफ” समारोह के अंतर्गत उन बच्चों एवं परिवारों को सम्मानित किया गया, जिनका जीवन इस अस्पताल में हुए निःशुल्क हृदय शल्य चिकित्सा से सुरक्षित हुआ है। संस्थान द्वारा देशभर के हजारों बच्चों को नई जिंदगी देने के इस महान कार्य को डॉ. सिंह ने मानवता की अतुलनीय सेवा बताते हुए प्रशंसा की।

Img 20251124 Wa0023674683594286087700 1024x731



अस्पताल की उपलब्धियों का उल्लेख

कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन ने पिछले वर्षों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। अस्पताल द्वारा बिना किसी शुल्क के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का उपचार कर देश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अनूठा योगदान दिया जा रहा है।

Img 20251124 Wa00222951669805854225051 1024x795



समारोह में उमड़ा भावनाओं का सैलाब

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सेवा और मानवता के भाव से भरा वातावरण देखने को मिला। सत्य साई बाबा की जयंती पर आयोजित यह समारोह न केवल उनके उपदेशों और आदर्शों को स्मरण करने का अवसर बना, बल्कि समाज को निःस्वार्थ सेवा के महत्व का संदेश भी देकर गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *