
बिलाड़ी, 17 नवम्बर 2025
उपसरपंच घनश्याम जांगड़े ने पुत्र के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को कराया स्नेह भोज

बिलाड़ी ग्राम के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में आज एक हर्षोल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। ग्राम के उपसरपंच श्री घनश्याम जांगड़े ने अपने पुत्र नवीन जांगड़े के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र–छात्राओं को न्योता भोज का आयोजन किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रार्थना सभा के बाद हुई, जिसमें उपसरपंच घनश्याम जांगड़े ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समाज में खुशियाँ बांटने से ही जीवन सार्थक होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनकी खुशी, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किए जाते रहेंगे।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री अश्वनी शर्मा, श्रीमती सुनीला कोसले, श्री संतोष पाटकर, श्रीमती अंजू वर्मा, श्रीमती मुन्नी यादव सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों को शुभाशीष दिया और घनश्याम जांगड़े के सामाजिक योगदान की सराहना की।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर जांगड़े परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया और नवीन जांगड़े को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। बच्चों ने गीत गाकर और मिलकर भोजन कर इस दिन को खास बना दिया।

ग्राम बिलाड़ी में आयोजित यह स्नेह भोज न केवल बच्चों के लिए एक सुखद अनुभव रहा, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव का संदेश भी लेकर आया।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
