
भाटापारा।
भाटापारा शहर में गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान हुए झगड़े में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह घटना संत कंवरराम वार्ड क्षेत्र की है, जहां गौरी-गौरा विसर्जन में लगे बाजा में नाचने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी, डंडे, रॉड, चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
मिथिलेश निषाद (उम्र 19 वर्ष) निवासी सर्कस मैदान, भाटापारा
राकेश मिश्रा (उम्र 48 वर्ष) निवासी सर्कस मैदान, भाटापारा
भागीरथी निषाद (उम्र 22 वर्ष) निवासी सर्कस मैदान स्टेशन वार्ड, भाटापारा
विधि से संघर्षरत बालक – 10 नफर
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी सक्रिय तलाश जारी है।

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
