दीपावली पर्व में उपद्रव मचाने वाले 45 आरोपी जेल भेजे गए, 60 से अधिक व्यक्तियों पर बाउंड ओवर की  कार्रवाई,तिल्दा पुलिस की सख्त कार्यवाही

Image Editor Output Image2117474696 17614830326726573236165764851322 1024x389
Image Editor Output Image2117474696 17614831536925972880294640798717 1024x465



दीपावली पर्व में उपद्रव मचाने वाले 45 आरोपी जेल भेजे गए, 60 से अधिक व्यक्तियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई – तिल्दा पुलिस की सख्त कार्यवाही

तिल्दा टाइम्स CG न्यूज संवाददाता – अनिल कुमार भट्ट, तिल्दा नेवरा (जिला रायपुर)।
दिनांक: 25 अक्टूबर 2025

दीपावली व मातर पर्व के अवसर पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उपद्रव फैलाने वाले 45 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं 60 से अधिक व्यक्तियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई न्यायालय के माध्यम से की गई।

Image Editor Output Image2117474696 17614837841523017414099426304454



संयुक्त पेट्रोलिंग से शांतिपूर्ण रहा दीपावली पर्व

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम गठित कर लगातार क्षेत्र में गश्त एवं भ्रमण किया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीण अंचल में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं से संवाद स्थापित करते हुए शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
पुलिस की इस सक्रियता के परिणामस्वरूप पूरे थाना क्षेत्र में दीपावली व मातर पर्व शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

असमाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई

पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान उत्पात मचाने वाले, शराब सेवन कर झगड़ा करने वाले एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में लिया। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए शांतिभंग एवं संज्ञेय अपराध घटित करने के पूर्व ही धारा 170 बीएनएसएस के तहत उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार किया।
इस दौरान कुल 45 उपद्रवी आरोपियों को जेल भेजा गया, वहीं 60 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही न्यायालय से कराई गई।

पुलिस का जनसहयोग के प्रति आभार

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों और समाज के सभी वर्गों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इसी सहयोग से पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफल रही। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखेगी ताकि क्षेत्र में सदैव शांति और सुरक्षा बनी रहे।

तिल्दा पुलिस की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

त्योहार के समय पुलिस की निरंतर गश्त, नियंत्रण और तत्परता ने स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया है। लोगों ने तिल्दा पुलिस की तत्परता और सहयोगात्मक रवैये की सराहना करते हुए कहा कि इस बार दीपावली पूरी तरह शांति और उत्साह के साथ मनाई गई।




📍थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
रिपोर्टर: अनिल कुमार भट्ट, संवाददाता – तिल्दा टाइम्स CG न्यूज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *