
📍 तिल्दा टाइम्स | CG न्यूज | विशेष रिपोर्ट | अनिल कुमार भट्ट
📅 दिनांक – 21 अक्टूबर 2025 | तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
—
दीपावली पर उपद्रव फैलाने वाले 14 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दीपावली एवं मातर पर्व के दौरान थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई सख़्त निगरानी के तहत कुल 14 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय तिल्दा नेवरा में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को जेल वारंट बनने के बाद जेल भेज दिया गया है।
🔸 पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता ने रोके संभावित उपद्रव
त्योहारों के अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से अलग-अलग पेट्रोलिंग टीमों का गठन कर ग्राम सिरवे, कुंदरू, जलसो, सरारीडीह सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई।
दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान इन ग्रामों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन उत्पात मचाकर सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश की गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन सभी आरोपियों को धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश किया।
🔸 गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम व पते:
1. पप्पू गोस्वामी, पिता – बेन गिरी गोस्वामी (32 वर्ष), वार्ड क्र. 01, सासाहोली
2. राजकुमार निषाद, पिता – विष्णु निषाद (30 वर्ष), ग्राम सिरवे
3. सोमू धीवर, पिता – अजय धीवर (20 वर्ष), ग्राम सिरवे
4. रंजीत धीवर, पिता – कोमल धीवर (21 वर्ष), ग्राम सिरवे
5. बलदेव धीवर, पिता – प्रीतम धीवर (19 वर्ष), ग्राम सिरवे
6. सत्यम कुमार जांगड़े, पिता – भगतराम जांगड़े (32 वर्ष), ग्राम सरारीडीह
7. आकाश जांगड़े, पिता – संतोष जांगड़े (20 वर्ष), ग्राम सरारीडीह
8. राजेन्द्र प्रसाद, पिता – भगतराम (27 वर्ष), ग्राम सरारीडीह
9. मुकेश कुमार जांगड़े, पिता – लतेलूराम जांगड़े (25 वर्ष), ग्राम सरारीडीह
10. यश कुमार सायतोडे, पिता – नरोत्तम कुमार सायतोडे (19 वर्ष), मधईपुर, थाना खरोरा
11. राहुल यदु, पिता – संतोष यदु (29 वर्ष), ग्राम कुंदरू
12. आशु उईके, पिता – मुन्ना उईके (28 वर्ष), ग्राम जलसो
13. विक्की पोर्ते, पिता – रामकुमार पोर्ते (24 वर्ष), ग्राम टेकारी, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
14. लोकेश साहू, पिता – विश्राम प्रसाद साहू (29 वर्ष), ग्राम नेवरा
🔸 पुलिस की अपील – नशामुक्त त्योहार मनाएं
थाना तिल्दा नेवरा की ओर से नागरिकों से शांतिपूर्ण और नशामुक्त दीपावली मनाने की अपील की गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि “किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।”
—
👉 तिल्दा टाइम्स लगातार आपको क्षेत्रीय समाचारों की त्वरित और सटीक जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। जुड़ें रहें हमारे साथ।
✍
️ रिपोर्ट – तिल्दा टाइम्स CG न्यूज

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
