एस एस पी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने किया थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का वार्षिक निरीक्षण

Image Editor Output Image 2053174058 17593820235574380522694446397170




एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने किया थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का वार्षिक निरीक्षण

📍 बेमेतरा,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने थाना एवं चौकी की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Image Editor Output Image 2053174058 17593820931015461807289157736931
Image Editor Output Image 2053174058 17593821450295281967129724919876






निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

🔹 रिकॉर्ड्स एवं व्यवस्थाओं की गहन जांच:
निरीक्षण के दौरान एसएसपी साहू ने जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, मुर्रत रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर सहित समस्त आवश्यक रजिस्टरों एवं तख्तियों की विस्तारपूर्वक जांच की।

🔹 लंबित प्रकरणों पर कार्रवाई के निर्देश:
एसएसपी ने लंबित अपराध, मर्ग, गुमशुदगी, शिकायतों सहित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों के शीघ्र तामील हेतु ठोस कार्य योजना बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

🔹 अवैध गतिविधियों पर सख्ती:
अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (बाउंड ओवर) एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष नजर रखने की बात कही।

🔹 रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश:
चोरी एवं अपराधों पर नियंत्रण हेतु रात्रिकालीन गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग गश्त को सुदृढ़ बनाने, होटलों, लॉज, ढाबा, एटीएम, बैंक, बस स्टैंड, प्रतीक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग को नियमित करने के निर्देश दिए गए।

🔹 साइबर अपराध नियंत्रण व सूचना तंत्र:
साइबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु “सायबर प्रहरी” के प्रचार-प्रसार और बीटवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई करने की बात पर जोर दिया गया।

🔹 महिला आगंतुकों से संवेदनशील व्यवहार:
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला आगंतुकों के साथ संयमित व्यवहार करने, उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🔹 “ऑपरेशन मुस्कान” और “ऑपरेशन ईगल” के तहत अभियान:
गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” तथा लंबित स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु “ऑपरेशन ईगल” को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए।

🔹 सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा:
जनता और पुलिस के बीच सहयोग को मजबूत करने हेतु “हमर पुलिस हमर बाजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हाट-बाजारों, गांवों, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।




उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी:

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, चौकी प्रभारी मारो सउनि जितेन्द्र कश्यप, सउनि यागेश्वर देशमुख, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, रविन्द्र तिवारी, नयन दास रात्रे, महिला प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे, आरक्षक आकाश राजपूत, गोविन्द सिंह, देवनारायण साहू, नरेन्द्र बंजारे, अजय गोयल, प्रताप यादव, बालमुकुंद सिंह, कमलेश ध्रुव, चेतन वैष्णव, साधराय कौशल, संजू नाथ योगी, रूपेन्द्र राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू द्वारा किया गया यह वार्षिक निरीक्षण न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को दर्शाता है, बल्कि बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है। इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *