“स्वच्छ भारत मिशन” के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासाहोली में मनाया गया, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025

Img 20250920 Wa00473666152146089307726 1024x576



“स्वच्छ भारत मिशन” के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासाहोली में मनाया गया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025
तिल्दा नेवरा, 20 सितंबर 2025

न्याय विभाग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” (एसएचएस-2025) का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इस वर्ष की विषयवस्तु “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासाहोली, तिल्दा नेवरा में भी आज दिनांक-20/09/2025 को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

Img 20250920 Wa00492854704563296452819 1024x576



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शाला अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन, सभापति जनपद सदस्य रहीं, जिन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा – “स्वच्छता हमारे जीवन का मूल मंत्र है। एक स्वच्छ परिवेश ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है। हमें न केवल अपने घर बल्कि सार्वजनिक स्थानों की भी सफाई का ध्यान रखना चाहिए।”

Img 20250920 Wa00452706421586158741018 1024x576



विद्यालय के प्राचार्य श्री सुभाष शर्मा ने भी छात्रों को स्वच्छता के महत्व की शिक्षा देते हुए कहा कि “स्वच्छ भारत बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। अगर हम स्वच्छ रहेंगे, तो ही स्वस्थ रह पाएंगे और दूसरों को भी स्वस्थ रख पाएंगे।”

Img 20250920 Wa00485261414889458382928 1024x576



इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण – श्री अशोक बघेल, श्रीमती नीता डहरिया, श्रीमती माधुरी वर्मा, श्रीमती किरण, श्रीमती लता तिर्की एवं श्री निर्मलकर सर – ने भी स्वच्छता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और छात्रों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी।

Img 20250920 Wa00467132058159220855729 1024x771



कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा शाला मे सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, नाटक और भाषण के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। 15 अगस्त के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, समर कैंप में विशेष उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों एवं स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शाला अध्यक्ष रानी सौरभ जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के रूप में छात्रों को पानी की बोतलें भेंट की गईं, जो पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से एक प्रेरणादायक संदेश भी है।

Img 20250920 Wa00452521496111486860904 1024x576



स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 का यह आयोजन न केवल छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह कार्यक्रम समुदाय में भी सकारात्मक संदेश फैलाने में सफल रहा। शाला परिवार की इस प्रेरणादायक पहल को जनसमूह द्वारा खूब सराहा गया।



रिपोर्ट: तिल्दा टाइम्स CG न्यूज संपादक अनिल कुमार भट्ट 

दिनांक:20/09/2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *