तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Img 20250920 Wa00563921721073524106647 768x1024



तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध

सख्त कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 19 सितंबर 2025:
थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की बिक्री के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिल्दा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल चार प्रकरण में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रमाकांत तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को पकड़ा:

गिरफ्तार आरोपीगण एवं जब्ती विवरण:



1. इंदु आनंद, पिता – गूगलु आनंद, उम्र 33 वर्ष, निवासी – भूमिया

जप्त सामग्री: देशी मदिरा – 27 पौवा

जब्त रकम: ₹600



2. चित्रलेखा वर्मा, पति – देवचरण वर्मा, निवासी – ग्राम जोता

जप्त सामग्री: देशी मदिरा – 25 पौवा

जब्त रकम: ₹450



3. नागेश निषाद, पिता – दीपक निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी – तिल्दा

जप्त सामग्री: देशी मदिरा – 26 पौवा

जब्त रकम: ₹300



4. युवराज उर्फ दादू साहू, पिता – श्रवण साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी – तिल्दा नेवरा

जप्त सामग्री: देशी मदिरा – 26 पौवा

जब्त रकम: ₹400




इन सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जब्त शराब को सुरक्षित आबकारी गोदाम में जमा किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस पूरे अभियान में ASI शंकर लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश सिकरवार, जालम साहू, सुशील पांडे, आरक्षक संदीप सिंह, मधुसूदन वर्मा, महिला आरक्षक किरण वर्मा एवं प्रज्ञा शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने सतर्कता और दक्षता के साथ कार्य करते हुए अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में सफलता प्राप्त की।

वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश:

वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रखने एवं आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।




रिपोर्ट: तिल्दा टाइम्स CG न्यूज
स्थान: रायपुर / तिल्दा नेवरा
प्रकाशन तिथि: 20 सितंबर 2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *