
तिल्दा नेवरा – लोक अदालत में 258 प्रकरणों का निराकरण, ₹35.69 लाख का रिवॉर्ड पारित
तिल्दा नेवरा |
तिल्दा नेवरा व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 258 प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। यह जानकारी प्रथम श्रेणी न्यायाधीश श्री भावेश कुमार वट्टी द्वारा दी गई।
लोक अदालत में प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के कुल 388 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:
दाण्डिक प्रकरण – 10
परिवार संबंधी प्रकरण – 10
मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण – 223
सिविल व बैंक संबंधित प्रकरण – 195
जल कर, संपत्ति कर से संबंधित प्रकरण – 193
इनमें से कुल 258 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त, 15 मामलों का निराकरण विशेष सहमति के तहत किया गया, जबकि विद्युत विभाग व अन्य विभागों से जुड़े प्रकरणों का भी आपसी सहमति से निराकरण किया गया।


इस लोक अदालत में कुल ₹35,69,248 (पैंतीस लाख उनहत्तर हजार दो सौ अड़तालीस) रुपए की धनराशि का रिवॉर्ड पारित किया गया, जो कि न्यायालयीन व्यवस्था के प्रति जनविश्वास और वैकल्पिक विवाद समाधान पद्धति की सफलता को दर्शाता है।
लोक अदालत का महत्व
नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान करना है। यहां किए गए निर्णय अंतिम होते हैं और उन्हें किसी भी उच्चतर अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। यही कारण है कि आम नागरिकों द्वारा लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है।
जनभागीदारी
इस अवसर पर न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को सफल बनाने में सहायता मिली।
तिल्दा टाइम्स CG न्यूज संवाददाता अनिल कुमार भट्ट

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
