रायपुर में आज रात से गणेस विसर्जन, झांकियों की भव्य शुरुआत, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Jhanki 1 16622802581097278746726039524 1024x768



रायपुर में आज रात से गणेश विसर्जन झांकियों की भव्य शुरुआत, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

रायपुर, 8 सितंबर 2025 — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ-साथ भव्य झांकियों का आयोजन किया जा रहा है। आज रात 8 बजे से शहर में यह धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा प्रारंभ होगी, जो देर रात तक चलेगी।

इस बार झांकियों की शुरुआत शारदा चौक से होगी, जहां पर सभी झांकियों को टोकन दिए जाएंगे और एक तय क्रम के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। झांकियों की व्यवस्था इस तरह की गई है कि शांति, अनुशासन और भक्ति भाव का समावेश हो।

यात्रा का मार्ग और प्रमुख स्थल

झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक, और तात्यापारा से आकर शारदा चौक पर एकत्र होंगी। यहां से झांकियों को क्रमवार रवाना किया जाएगा। इनका मार्ग निम्नानुसार होगा:

शारदा चौक

जयस्तंभ चौक

मालवीय रोड

सदरबाजार

कंकालीपारा

पुरानी बस्ती

लाखेनगर

अश्वनी नगर

सुंदर नगर

रायपुरा

महादेव घाट (अंतिम विसर्जन स्थल)


सुरक्षा व्यवस्था सख्त, ड्रोन से निगरानी

इस बार सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी तरह की चाकूबाजी, उपद्रव या अराजकता को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

800 पुलिस जवान अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे।

ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे मार्ग पर निगरानी की जाएगी।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में क्यूआरटी (Quick Response Team) और एन्टी राइट स्क्वॉड भी अलर्ट पर रहेंगे।

CCTV कैमरों से भी निगरानी की जाएगी, विशेषकर शारदा चौक, जयस्तंभ चौक और महादेव घाट जैसे प्रमुख स्थलों पर।


प्रशासन की अपील

प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं और गणेश भक्तों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। आयोजकों को हिदायत दी गई है कि वे झांकियों में अश्लील या भड़काऊ सामग्री का प्रदर्शन न करें। साथ ही DJ साउंड की सीमाओं का पालन करना अनिवार्य होगा।




संवाददाता –तिल्दा टाइम्स  CG न्यूज
आपके शहर की हर धड़कन के साथ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *