
बिलासपुर: तितली चौक के पास दो युवकों पर हमला, धारदार हथियार से किया घायल
बिलासपुर (तिल्दा टाइम्स )। तोरवा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार को तितली चौक के पास बाइक से दूध लेने जा रहे दो युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बजरंग कुमार और राहुल गोस्वामी को तीन बाइक सवारों ने रास्ते में रोककर विवाद शुरू किया। इसके बाद करीब 8 से 9 लोगों ने मिलकर दोनों युवकों पर मारपीट की। हमले में राहुल के गले में चोट आई है, जबकि बजरंग पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घटना के बाद पीड़ितों ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने तोरवा थाना पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट: अनिल कुमार भट्ट, तिल्दा टाइम्स CG न्यूज़

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
