ग्राम बिनैका तिल्दा-नेवरा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन तथा एमजीएम हॉस्पिटल एवं उपाध्याय हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण का सफल आयोजन

Img 20260403 Wa00618247200075716876519 1024x463
Img 20260403 Wa00589056476231313729360 1024x264


ग्राम बिनैका में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

सीएसआर मद से शाला में रंगमंच, सड़क कांक्रीटीकरण व मंदिर परिसर में निर्माण कार्य भी किए गए


तिल्दा-नेवरा | विशेष रिपोर्ट
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बिनैका में सामाजिक सरोकार का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जहां संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन तथा रायपुर स्थित एमजीएम हॉस्पिटल एवं उपाध्याय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Img 20260403 Wa00592186366671480171708 1024x619

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना था।


सुबह से ही शिविर स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने शिविर में भाग लेकर नेत्र परीक्षण, ब्लड जांच, बीपी, शुगर सहित विभिन्न प्रकार के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराए। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया।

Image Editor Output Image 740564022 17752266808593230181010713312036
Img 20260403 Wa00589087511989352272613 1024x264


शिविर के दौरान गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित 3 मरीजों की पहचान कर उन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी मरीजों को आगे के उपचार हेतु रायपुर भेजा गया है, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन एमजीएम हॉस्पिटल में कराया जाएगा। विशेष बात यह रही कि मरीजों के आने-जाने, रहने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा की गई है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।


इस अवसर पर कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के जनहितकारी शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभाना है।


शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयों के साथ-साथ जरूरतमंदों को नजर के चश्मों का भी वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

Img 20260403 Wa005956558471505440382 1024x619


सीएसआर के तहत विकास कार्यों की सौगात
ग्राम बिनैका में कंपनी द्वारा सीएसआर मद के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण विकास कार्य भी कराए गए हैं। इनमें शाला परिसर में रंगमंच का निर्माण, गांव की सड़कों का कांक्रीटीकरण तथा मंदिर परिसर के पास रंगमंच एवं एक कमरे का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से गांव के सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

Img 20260403 Wa00581872666081819567151 1024x264


जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में सरपंच मुकेश बंजारे, उपसरपंच कमलेश ध्रुव, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में एमजी के मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष योगदान रहा।


ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई है, जिससे उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता रहे।

Image Editor Output Image 1552436548 17752270555383323197900476485589 595x1024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *