तिल्दा-नेवरा में शांति भंग करने वाले 3 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Img 20260220 Wa00157339391583884364808 1024x768

तिल्दा-नेवरा में शांति भंग करने वाले 3 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, जेल भेजे गए


तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के सासाहोली पानी टंकी के पास कुछ युवकों द्वारा जबरन विवाद और मारपीट करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया।


बताया गया कि समझाइश के बावजूद तीनों युवक अत्यधिक उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू होने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।


इसके बाद आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा तीनों के खिलाफ जेल वारंट जारी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते इस प्रकार हैं—
दीपक कुर्रे, पिता राजू कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिल्दा, जिला रायपुर
रूपेश जांगड़े, पिता राजेन्द्र जांगड़े, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिल्दा, जिला रायपुर
शिवा साहू, पिता मेघु साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिल्दा,

जिला रायपुर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *