तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, आपरेशन निश्चय के तहत आरोपी गिरफ्तार

Img 20260214 Wa00076708111649285723642 1024x768

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत आरोपी गिरफ्तार


तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण), 13 फरवरी 2026।
अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।


थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा मोपेड में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जोता रेलवे फाटक, तिल्दा के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान आरोपी ठेकला देवार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,600 रुपये है, बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG 04 PQ 4365, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है, को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।


यह संपूर्ण कार्रवाई श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक भोई व समस्त थाना स्टाफ की टीम ने यह सफलता हासिल की।


पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *