तिल्दा-नेवरा: हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को महिला व्याख्याता के साथ छेड़छाड़ के आरोप में भेजा गया जेल

Img 20251208 Wa0018 1536x1152 1 768x5761369206987771888315 1

तिल्दा नेवरा : हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को महिला व्याख्याता से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया

तिल्दा नेवरा ब्लॉक के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत प्रभारी प्राचार्य को उनकी महिला सहकर्मी से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और धमकी देने के गंभीर आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला सामने आने के बाद स्थानीय शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है।




पीड़िता ने लगाया अश्लील हरकतों और लगातार छेड़खानी का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता—जो उसी विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है—ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रभारी प्राचार्य कार्यस्थल पर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
इसके अलावा, वह व्हाट्सऐप के माध्यम से अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजकर मानसिक प्रताड़ना भी दे रहा था।

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने न सिर्फ छेड़खानी बंद नहीं की, बल्कि उसे धमकाने भी लगा। मामला बढ़ने पर पीड़िता के पति ने भी विद्यालय जाकर प्राचार्य को समझाइश दी, लेकिन आरोपी ने उनसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।




त्वरित एक्शन: पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तिल्दा नेवरा पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।




आरोपी का विवरण

नाम: प्रेम पृथ्वी पाल लेवी लकड़ा
पिता: सुखिया राम लकड़ा
उम्र: 38 वर्ष
स्थायी पता: ग्राम टेंगारी, थाना भंडरिया, जिला गढ़ा (झारखंड)
वर्तमान पता: वार्ड क्रमांक 17, श्याम नगर, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)




जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में डिजिटल सबूतों (व्हाट्सऐप चैट, फोन रिकॉर्ड आदि) की भी जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और प्रारंभिक सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और तथ्यों के आधार पर मामले को मजबूत किया जाएगा।




विद्यालय परिसर में दहशत, शिक्षक समुदाय में आक्रोश

इस घटना के बाद शिक्षक समुदाय में काफी नाराजगी देखी जा रही है। विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग कर रहे हैं। शिक्षा विभाग से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगे जाने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *