रायपुर पहुंची टीम इंडिया, 3 दिसंबर को साउथ अफ्रीका से होगा दूसरा वनडे;आज करेंगे अभ्यास

Team India In Raipur7262307909521674129



रायपुर पहुंची टीम इंडिया, 3 दिसंबर को साउथ अफ्रीका से होगा दूसरा वनडे



रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें सोमवार शाम रायपुर पहुंच गईं। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए थे। टीम इंडिया ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया।

भारत ने रांची वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, ऐसे में रायपुर का मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा।

1200 675 25510590 Thumbnail 16x9 Cricket1634680812360518140 1024x576






एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर पहुंचे दोनों दल

सोमवार शाम करीब 4.30 बजे भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी टीम रांची से एक ही चार्टर्ड विमान से रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट से दोनों टीमों को सख्त सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया।




रोहित-विराट आज करेंगे प्रैक्टिस

टीम इंडिया मंगलवार को स्टेडियम में अभ्यास करेगी।
रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल सहित कई स्टार खिलाड़ी नेट्स पर नजर आएंगे। स्टेडियम में अभ्यास सत्र देखने के लिए स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।




दोनो टीमों के संभावित प्लेइंग स्क्वॉड

भारत (संभावित)

केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रितुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा,
ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, तिलक वर्मा (बेंच)।

दक्षिण अफ्रीका (संभावित)

ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, ड्यूवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनिल बार्टमैन,
टेंबा बावुमा, हेरमन, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी (बेंच)।

Image Editor Output Image 946618186 17646715898535398234544525978093






स्थानीय खिलाड़ियों के साथ नेट प्रैक्टिस

दोनों टीमों की प्रैक्टिस के लिए 30 स्थानीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों को नेट पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गजों के सामने गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा।
खिलाड़ियों की जरूरत और मांग के अनुसार नेट्स पर स्थानीय गेंदबाज भेजे जाएंगे।




दर्शकों के लिए स्टेडियम में विशेष व्यवस्था

मैच के दौरान दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्टेडियम प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण तैयारियाँ की हैं—

स्टेडियम में 22 बड़े वॉटर फिल्टर लगाए गए हैं, जिससे दर्शकों को पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सभी वेंडर्स को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना अनिवार्य किया गया है, ताकि ओवरचार्जिंग न हो।

स्टेडियम के कई स्थानों पर रेट-चार्ट लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को तय मूल्य की जानकारी रहे।





3 दिसंबर का मुकाबला रोमांचक होने की संभावना

सीरीज में भारत पहले से बढ़त बनाए हुए है, वहीं दक्षिण अफ्रीका बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। अतः रायपुर का यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *