
थाना उरला क्षेत्रांतर्गत दर्ज आत्महत्या के दुष्प्रेरण के प्रकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के संबंध में पूर्व में थाना उरला में अपराध क्रमांक 401/2025, धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के पश्चात दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत हेतु भेजा जा रहा है।
थाना उरला रायपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के संवेदनशील मामलों में शीघ्र कार्यवाही कर न्याय सुनिश्चित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16/10/2025 को शाम लगभग 16:50 बजे, मृतक राहुल विश्वकर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में थाना उरला में मर्ग क्रमांक 102/25 कायम कर जांच उपरांत आरोपियों के विरुद्ध धारा 108, 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी ताजुद्दीन खान तथा छोटे उर्फ शैफुद्दीन अंसारी ट्यूलिप एरीना होटल, तेलीबांधा रायपुर में ठहरे हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा गया तथा विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।
आरोपियों के नाम
मोह. ताजुद्दीन पिता मोह. तौकीर आलम, उम्र 24 वर्ष, साकिन इन्द्रा नगर, शुक्रवारी बाजार, बीरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर।
मोह. सफिउद्दीन अंसारी उर्फ एम.डी. छोटे पिता जान मोहम्मद अंसारी, उम्र 27 वर्ष, साकिन इन्द्रा नगर, शुक्रवारी बाजार, बीरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर।
गिरफ्तारी में योगदान
प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना उरला, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, तथा थाना खमतराई की टीम की विशेष भूमिका रही है।न्यूज पोर्टल समाचार लेख में विस्तार पूर्वक दे

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
