यूरिया खाद की कालाबाजारी उजागर: तेजस्वनी ट्रेडर्स पर छापा,600 बोरी यूरिया खाद जब्त

Img 20250901 Wa0016 768x5768469445784260885524 1

“तिल्दा टाइम्स CG News”


🗓️ 2 सितंबर 2025 | सरसीवां, सारंगढ़-बिलाईगढ़

यूरिया खाद की कालाबाजारी उजागर: तेजस्वनी ट्रेडर्स पर छापा, 600 बोरी जब्त


प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 सितंबर 2025:
जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्‍नौजे के सख्त निर्देशों के तहत किसानों को गुणवत्ता युक्त रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण टीम द्वारा सरसीवां क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव ने किया।

निरीक्षण के दौरान सरसीवां रोड कोदवा स्थित मेसर्स तेजस्वनी ट्रेडर्स में अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार विक्रेता के स्टॉक पंजी में किसी भी प्रकार की खाद की बचत अंकित नहीं पाई गई, जो कि स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड में गड़बड़ी का संकेत है।

सबसे गंभीर बात यह रही कि तेजस्वनी ट्रेडर्स द्वारा यूरिया खाद को निर्धारित मूल्य से अधिक, ₹800 प्रति बोरी की दर से बेचा जा रहा था, जो कि कालाबाजारी की श्रेणी में आता है।

इसके अतिरिक्त, वाहन क्रमांक CG 08 8020 / 6848 में 600 बोरी यूरिया लदी पाई गई। पूछताछ के दौरान वाहन चालक एवं विक्रेता के संचालक द्वारा न तो कोई वैध बिल प्रस्तुत किया गया और न ही खाद परिवहन का कोई दस्तावेज।

यह कार्यवाही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 के अंतर्गत उल्लंघन मानी गई, जिसके तहत तत्काल प्रभाव से संपूर्ण यूरिया खाद को जब्त कर थाना सरसीवां की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

इस औचक निरीक्षण कार्रवाई में आयुष तिवारी (तहसीलदार सरसीवां), जयप्रकाश गुप्ता (उर्वरक निरीक्षक), प्रणवीर सिंह पटवारी (सरसीवां), देवेश निराला एवं विजय आनंद कुर्रे (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *