होली पर हुड़दंग करने वाले 9 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Img 20260306 Wa00001492581107285117816 576x1024

होली पर हुड़दंग करने वाले 9 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, तिल्दा-नेवरा पुलिस की सख्त कार्रवाई


तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण। होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने विभिन्न गांवों में विवाद और हुड़दंग करने वाले 9 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Image Editor Output Image 833251714 17727652992348303898497321393410


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होली पर्व के दौरान नेवरा, सतभांवा, तुलसी मानपुर, किरना और जोता क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा जबरन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया।


हालांकि पुलिस के समझाने के बावजूद आरोपी अत्यधिक उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां से अनुविभागीय दंडाधिकारी ने जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

Image Editor Output Image 833251714 17727653395087191096255492340900


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम
पुलिस द्वारा जिन 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
दुर्गेश देवदास (24 वर्ष), वार्ड क्रमांक 03, नेवरा
चन्द्रकांत निषाद (27 वर्ष), वार्ड क्रमांक 11, नेवरा
टिकेश्वर ध्रुव (25 वर्ष), वार्ड क्रमांक 07, सतभांवा
टिकेश्वर धीरे (19 वर्ष), वार्ड क्रमांक 09, नेवरा
रामजी सोनवानी (55 वर्ष), तुलसी मानपुर
भागचंद सोनवानी (30 वर्ष), तुलसी मानपुर
साहिल वर्मा (19 वर्ष), जोता
पोषण लाल सेन उर्फ सोनू (19 वर्ष), किरना
सागर वर्मा (21 वर्ष), किरना


पुलिस का लगातार भ्रमण जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार होली पर्व को देखते हुए तिल्दा-नेवरा पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाने का अवसर मिले।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *