भाटापारा: दतरेंगी बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिक्री के फिराक में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Img 20251009 Wa00103922175144617918732 756x1024



बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिक्री के प्रयास में चढ़ा पुलिस के हत्थे

भाटापारा। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम दतरेंगी में बाजार से चोरी की गई मोटरसाइकिल की तलाश कर रही पुलिस ने आरोपी को चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केशव उर्फ करन ध्रुव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मधुबन, थाना भाटापारा ग्रामीण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना ग्राम दतरेंगी बाजार की है, जहाँ कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोर द्वारा एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 M1585) चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की शिकायत पर भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी केशव उर्फ करन ध्रुव चोरी की गई मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है, तथा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पूर्व में भी ऐसे किसी अपराध में संलिप्त रहा है या नहीं।

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।




रिपोर्ट – तिल्दा टाइम्स CG न्यूज
स्थान – भाटापारा
दिनांक – 09 अक्टूबर 2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *