मौत का पिकनिक स्पॉट बना देवरी: हसदेव नदी में डूबे 5 युवक-युवती, 2को बचाया गया, 3लापता

Img 20251006 Wa00382202838677721215950 1024x670



मौत का पिकनिक स्पॉट बना देवरी: हसदेव नदी में डूबे 5 युवक-युवती, 2 को बचाया गया, 3 लापता,

जांजगीर-चाम्पा – जिले के पंतोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी स्थित पिकनिक स्पॉट एक बार फिर हादसे का कारण बन गया है। शनिवार शाम को यहां नहाने गए पांच युवक-युवतियों में से तीन लोग हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया, जबकि तीन अब भी लापता हैं। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका। रविवार सुबह SDRF व DDRF की टीमों द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया

Img 20251006 Wa0036424511331239935174 1024x603



पिकनिक मनाने आए थे बिलासपुर और अकलतरा से

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले से दो युवक व दो युवतियां, और अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव से एक युवक शनिवार को देवरी स्थित हसदेव नदी किनारे पिकनिक मनाने आए थे। शाम के समय सभी नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान नदी का तेज बहाव पांचों को अपने साथ बहा ले गया।

Img 20251006 Wa00371327065160279432635 1024x594



गांव वालों ने बचाई दो की जान

स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों की जान बचा ली गई। अर्जुनी गांव निवासी लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की युवती मोनिका सिन्हा किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहे। ग्रामीणों ने इनकी सहायता की और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

तीन लोग अब भी लापता

इस हादसे में बिलासपुर निवासी दो युवक अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई, और युवती रेखा ठाकुर नदी में डूब गए हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सुबह से चलाई गई  रेस्क्यू ऑपरेशन

रात के अंधेरे और नदी की तेज धार के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू नहीं किया जा सका। रविवार सुबह से SDRF और DDRF की टीमें खोजबीन का काम शुरू करेंगी। मौके पर प्रशासनिक अमला भी तैनात रहेगा।

स्थानीय लोग बोले – “ये पहली बार नहीं है”

देवरी का यह पिकनिक स्पॉट पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। स्थानीय लोग बताते हैं कि हर साल यहां इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ना तो चेतावनी बोर्ड हैं, ना ही गार्ड्स की व्यवस्था।

प्रशासन से उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। देवरी जैसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम न होना एक गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे स्थलों पर चेतावनी संकेत, गार्ड्स की तैनाती और सुरक्षा उपाय अनिवार्य रूप से लागू किए जाएं।




Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *