
ग्राम तुलसी नेवरा में उत्पात मचाने वाले 03 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजे गए केन्द्रीय जेल रायपुर
तिल्दा नेवरा (जिला रायपुर, छत्तीसगढ़) |
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ग्राम तुलसी नेवरा में उपद्रव कर रहे तीन असामाजिक तत्वों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित संज्ञेय अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तुलसी नेवरा के बिजली सब स्टेशन के पास तीन युवक –
1. नागेश भारती पिता देवलाल भारती (उम्र 22 वर्ष),
2. नरसिंग चेलक पिता साधेलाल चेलक (उम्र 22 वर्ष),
3. शुभ कुमार चेलक पिता साधेलाल चेलक (उम्र 24 वर्ष) —
स्थानीय लोगों के साथ जबरन वाद-विवाद कर रहे थे और स्थिति को हिंसक बनाने पर आमादा थे।
सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आरोपियों को समझाइश दी गई। लेकिन तीनों युवक पुलिस की बातों को नजरअंदाज करते हुए और अधिक उग्र हो गए, जिससे गांव में अशांति फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय, तिल्दा नेवरा में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों का जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें केन्द्रीय जेल रायपुर भेजे जाने के आदेश दिए।
थाना तिल्दा नेवरा द्वारा की गई इस तत्पर और सख्त कार्रवाई से ग्राम तुलसी नेवरा के नागरिकों ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
—
📌 संवाददाता –तिल्दा टाइम्स CG न्यूज
📍 स्थान – तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)

Anil Kumar Bhatt
Editor in Chief
